भरतपुर , सितम्बर 27 -- राजस्थान में करौली जिले के सपोटरा में शनिवार देर रात विदेश से अपने गांव आये एक श्रमिक को अज्ञात हमलावरों ने गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रैती की झोपड़ी निवासी 39 वर्षीय रूपलाल बैरवा दुबई में मजदूरी करता है और अनंत चतुर्दशी पर अपने गांव आया था। देर रात वह मोटर साइकिल से घर लौट रहा था कि अचानक रास्ते में हमलावरों ने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया और उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गये।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सपोटरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित