नयी दिल्ली , मार्च 06 -- अनुज नेगी, दीपांशु कसाना, अक्षय कुमार और आदित्य शर्मा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट 2026 में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया।

आर्यभट्ट कॉलेज में तीन दिनों तक चले राउंड रोबिन लीग मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम स्थान इस प्रकार रहे:प्रथम: श्याम लाल कॉलेज (प्रातः)। द्वितीय: डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज। तृतीय: हंसराज कॉलेज।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित