कोलार कर्नाटक , अगस्त 20 -- शौर्य भट्टाचार्य ने एक-अंडर 71 का स्कोर बनाकर बेंगलुरु के बाहरी इलाकेमें खेले जा रहे एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले दूसरे 'कोलार ओपन प्रेजेंटेड बाय ज़ायन हिल्स गोल्फ काउंटी'के तीसरे राउंड के बाद दो शॉट की बढ़त बरकरार रखी।
तीन शॉट की बढ़त के साथ दिन की शुरुआत करने वाले दिल्ली के 23 वर्षीय शौर्य ने शुरुआती दो राउंड के 68 और67 के बाद एक-अंडर 71 का स्कोर बनाया। उनका तीन राउंड का कुल स्कोर 10-अंडर 206 है। उनकी बढ़त एकशॉट कम हुई, लेकिन अंतिम राउंड से पहले वह शीर्ष पर बने हुए हैं।
चंडीगढ़ के अंगद चीमा (73-68-67) और हैदराबाद के मोहम्मद अजहर (70-68-70) आठ-अंडर 208 के समानस्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। शौर्य के निकटतम प्रतिद्वंद्वियों में अंगद ने सबसे बड़ी छलांग लगाई। उन्होंने पांच-अंडर 67 का स्कोर बनाकर खुद को खिताब की दौड़ में शामिल कर लिया। अजहर ने दो-अंडर 70 का राउंड खेलकर अपनी चुनौती कायम रखी।
चेक गणराज्य के स्टेपन डानेक (76-70-63) ने दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने नौ बर्डी की मदद से बोगी-मुक्तनौ-अंडर 63 का शानदार राउंड खेला। इसमें पहले से चौथे होल तक लगातार चार बर्डी शामिल रहीं। इस प्रदर्शन कीबदौलत वह रात के संयुक्त 14वें स्थान से सात-अंडर 209 के कुल स्कोर के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए।
बादल हुसैन (69-72-69) छह-अंडर 210 के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, 2024 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई रैंकिंगविजेता गुरुग्राम के वीर अहलावत (71-71-69) पांच-अंडर 211 के साथ छठे स्थान पर रहे।
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहे सप्तक तलवार (72-71-70), जिन्होंने गर्मियों के दौरानहोटलप्लानर टूर पर खेला था, तीन-अंडर 213 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त नौवें से सातवें स्थान पर पहुंच गए।
गत विजेता दिल्ली के क्षितिज नवीद कौल (73-75-66) ने दिन की सबसे बड़ी छलांगों में से एक लगाई। छह-अंडर66 के शानदार राउंड की बदौलत वह संयुक्त 22वें से दो-अंडर 214 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त आठवें स्थान परपहुंच गए। पानीपत के शुभम जगलान (70-73-71) और जयपुर के प्रखर असावा (71-71-72) भी क्षितिज के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर हैं। जगलान पिछले सप्ताह कोलकाता में कोल इंडिया ओपन जीतकर अपने पेशेवर करियर का पहला खिताब हासिल करने के बाद बेंगलुरु पहुंचे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित