भरतपुर , सितम्बर 08 -- राजस्थान में डीग जिले के कामा कस्बे में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के माध्यम से उठाये गये मुद्दे के बाद अब इसे सुधार दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोसी रोड पर अज्ञानता हुई गलती से एक शोरूम पर तिरंगे के साथ ही एक दूसरा झंडा राष्ट्रीय ध्वज से ज्यादा ऊंचाई पर फहराता नजर आया था।
पुलिस के समझाने के बाद उक्त शोरूम पर तिरंगे के साथ ही फहरा रहे उक्त झंडे को हटा दिया गया। अब अकेला तिरंगा फहरा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित