श्रीगंगानगर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकुर मगलानी ने कहा है कि हर शोषित व्यक्ति को न्याय दिलाना ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्री मगलानी मंगलवार को देहात और शहर ब्लॉक कांग्रेस समिति द्वारा संयुक्त रूप से डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने हमेशा शोषित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया और कांग्रेस की भी यही विचारधारा रही है।
श्री मगलानी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा उन लोगों के साथ खड़ी है जिनके साथ अन्याय हो रहा हो। उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने देश का संविधान बनाया, लेकिन अब केंद्र और राज्य में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को नहीं मानती। इसी कारण राजस्थान में 'एक राज्य एक चुनाव' के नाम पर भजनलाल सरकार कोई न कोई बहाना बनाकर पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव नहीं करवाना चाहती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित