मेलबर्न , जनवरी 28 -- इटली के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिका के बेन शेल्टन को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

आज यहां खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन सिनर ने शेल्टन के खिलाफ कभी भी मुश्किल में नहीं दिखे। उन्होंने आठवें सीड शेल्टन को 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की।

शेल्टन ने अपने तीसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के रास्ते में सिर्फ एक सेट गंवाया था, लेकिन वह इटैलियन खिलाड़ी के खिलाफ अपना विस्फोटक खेल दिखाने में नाकाम रहे। सिनर ने शेल्टन के बैकहैंड की कमजोरी का फायदा उठाया। इन दोनों के बीच हुए सभी चार बड़े मुकाबले अब सिनर के पक्ष में गए हैं। सिनर ने दो बार ऑस्ट्रेलिया में और दो बार विंबलडन में शेल्टन के खिलाफ जीत दर्ज की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित