मुंबई , अप्रैल 27 -- विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछल गया।

सेंसेंक्स 191.84 अंक की बढ़त में 76,856.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 607.92 अंक (0.79 प्रतिशत) ऊपर 77,272.13 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 47.50 अंक की मजबूती में 23,945.45 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय तक 192.85 अंक यानी 0.81 प्रतिशत चढ़कर 24,090.80 अंक पर पहुंच गया था।

दूसरे एशिया बाजारों में भी लिवाली का जोर रहने से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई है।

निजी बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी देखी गयी। आईटी, धातु, फार्मा, रियलटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक अधिक बढ़त में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित