मुंबई , जुलाई 14 -- घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 344.06 अंक नीचे 77,272.34 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 467.54 अंक (0.60 प्रतिशत) की गिरावट में 77,148.86 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 143 अंक लुढ़ककर 24,068अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 140.35 अंक यानी 0.58 प्रतिशत टूटकर 24,070.65 अंक पर रहा।
बैंकिंग, वित्त, ऑटो, रियल्टी, रसायन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और आईटी समूहों के सूचकांक गिरावट में हैं। धातु, फार्मा, स्वास्थ्य और एफएमसीजी सेक्टरों में फिलहाल लिवाली चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित