मुंबई , मार्च 06 -- विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 356.91 अंक टूटकर 79,658.99 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 295.83 अंक यानी 0.37 प्रतिशत नीचे 79,720.07 अंक पर था।
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 109.50 अंक उतरकर 24,656.40 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 89.70 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट में 24,676.20 अंक पर रहा।
आईटी सेक्टर में अच्छी तेजी देखी गयी। साथ ही रसायन सेक्टर का सूचकांक भी ऊपर था। वहीं, ऑटो, बैंकिंग,वित्त, एफएमसीजी और रियलटी सेक्टरों की कंपनियों में बिकवाली से बाजार पर दबाव रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, एयरटेल, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर नीचे चल रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और बीईएल के शेयर फिलहाल ऊपर बने हुए हैं। वैश्विक स्तर पर आज लगातार दूसरे दिन एशियाई शेयर बाजार बढ़त में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित