दुबई , सितंबर 07 -- पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर महिला टी-20 एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच के दौरान शेफाली वर्मा को सेंड ऑफ देने के लिए मैच फीस में 10 फीसदी की कटौती किए जाने के साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। 24 महीने की अवधि में सना की यह दूसरी ग़लती थी जिसके चलते उनके ख़ाते में कुल दो डिमेरिट अंक हो गए हैं।
यह घटना पाकिस्तान के 55 रनों के जवाब में लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम की पारी के दूसरे ओवर के दौरान हुई जब शेफाली ने गेंदबाजी कर रहीं सना को रिटर्न कैच थमा दिया। सना ने विकेट का जश्न मनाते हुए पवेलियन की दिशा का इशारा किया जिसने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित