नरसिंहपुर , मई 28 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शेढ नदी में नहाने के दौरान दो नाबालिगों की डूबने से मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के तिंदनी गरगटा गांव के पास स्थित शेढ नदी में आज दोपहर कुछ बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान जिला मुख्यालय के गुलाब चौराहा निवासी श्रेयांश कश्यप (15) और सिमरिया गांव निवासी शेख समर खान (16) गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित