जयपुर , मई 08 -- केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को जैसलमेर की फलसूण्ड गांव में रात्रि चौपाल लगाकर जनसुनवाई करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शेखावत गांव में रात्रि चौपाल में जनसुनवाई कर लोगों को समस्याओं को सुनेंगे और उनके निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे।

वह फलसूण्ड के ग्राम पंचायत भवन में रात्रि विश्राम में करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित