जोधपुर , मई 30 -- केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल में जीत पर शनिवार का जोधपुर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहब में अरदास की और श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष हाजिरी देकर शीश नवाया।

श्री शेखावत शनिवार को दिल्ली से जोधपुर पहुंचने पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और इस दौरान वह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहब गए जहां उन्होंने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे मत्था टेककर अरदास की।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता प्राप्त हो, इसकी अरदास की थी। उनके दायित्व वाली 28 में से 26 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। इस पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष हाजिरी देकर शीश नवाया। संगत में शब्द सुने और सेवा कीश्री शेखावत ने सभी के सहयोग से नए गुरुद्वारे के अति सुंदर निर्माण के लिए सभी को साधुवाद दिया। गुरु सिंह सभा एवं पंजाबी समाज की ओर से सिरोपा और स्मृति चिह्न से किए गए स्वागत अभिनंदन के लिए उन्होंने सभी का आभार जताया।

उन्होंने अपने निज निवास पर गणमान्य लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सभी से संवाद कर उनकी समस्याओं का यथासंभव निराकरण का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित