शेखपुरा , जुलाई 31 -- बिहार के शेखपुरा जिले में किऊल - गया रेलखंड पर पड़ने वाले एकसारी रेलवे गुमटी के समीप चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव मिलने की खबर के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भेज दी।
इस मामले की जाँच कर रहे पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री कुमार ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक अज्ञात 15 वर्षीय किशोरी का शव रेलवे पटरी के बगल में गिरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि लड़की का बाया पैर कटा पाया गया। उन्होंने कहा कि शव को देखने से पता चलता है कि लड़की की जान आज ही किसी दुर्घटना में गई है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और आसपास के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि लड़की के मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि अगले 72 घंटे तक शव को सदर अस्पताल में पहचान के लिए रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित