मुंबई , फरवरी 26 -- विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच आईटी और फार्मा कंपनियों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही।

बीएसई का सेंसेक्स 142.71 अंक चढ़कर 82,418.78 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 68.80 अंक (0.08 प्रतिशत) ऊपर 82,344.87 अंक पर था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 83.80 अंक की मजबूती के साथ 25,556.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 29.05 अंक (0.11 प्रतिशत) की बढ़त में 25,511.55 अंक पर रहा।

एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली का जोर देखा गया। आईटी, फार्मा, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और बैंकिंग समूहों के सूचकांक सबसे अधिक चढ़े।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एलएंडटी, टीसीएस, सन फार्मा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर में गिरावट थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित