मुंबई , मई 14 -- घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और धातु तथा फार्मा सेक्टरों में निवेशक लिवाल रहे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 338.14 अंक की बढ़त में 74,947.12 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 75,000 अंक के पार 75,079.80 अंक तक पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 204.80 अंक (0.27 प्रतिशत) चढ़कर 74,813.78 अंक पर था।

पिछले कारोबारी दिवस पर भी बाजार में लिवाली देखी गयी थी। विशेष रूप से प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले वृहत बाजार में ज्यादा तेजी रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 117.65 अंक की मजबूती के साथ 117.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 89.70 अंक यानी 0.38 प्रतिशत ऊपर 23,502.30 अंक पर रहा।

चौतरफा लिवाली के बीच आईटी सेक्टर दबाव में है। धातु, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में अच्छी लिवाली हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित