मुंबई , मई 11 -- घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 690.10 अंक गिरकर 76,638.09 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 1,000.01 अंक (1.29 प्रतिशत) नीचे 76,318.28 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 206.05 अंक की गिरावट के साथ 23,970.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 369.50 अंक यानी 1.52 प्रतिशत नीचे 23,890 अंक पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित