रामनगर 03मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में रंगों के महापर्व होली की शुरुआत परंपरागत आस्था और उल्लास के साथ हुई और आज प्रातःकाल चार बजे से पांच बजकर 30 मिनट तक शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से होलिका दहन किया गया।

ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में होलिका स्थल पर एकत्रित होने लगे थे। पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। होलिका दहन के अवसर पर श्रद्धालु अपने हाथों में गन्ना लेकर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित