पटना , सितंबर 01 -- िहार विधान परिषद् के नव नियुक्त सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने मंगलवार को बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट की।सभापति श्री सिंह ने पुष्पगुच्छ से श्री मिश्रा का स्वागत किया। भेंट के बाद श्री मिश्रा ने बिहार विधान परिषद् के सचिव के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री मिश्रा इससे पहले पश्चिमी चंपारण ज़िले के ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश थे।
इस अवसर पर सभापति श्री सिंह ने श्री मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता से परिषद् के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी।
श्री मिश्रा ने भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित