बागलकोटे (कर्नाटक) , फरवरी 20 -- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जुलूस के दौरान शुक्रवार को शहर के पुराने इलाके में पत्थरबाजी की घटना से तनाव पैदा होने के बाद यहां निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।

पत्थरबाजी तब हुई, जब जुलूस पंका मस्जिद के पास से गुजर रहा था। इस घटना में पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आयी हैं। निषेधाज्ञा 24 फरवरी तक बढ़ा दी गयी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित