शिवहर , अक्टूबर 13 -- शिवहर की जिला पदाधिकारी (डीएम) प्रतिभा रानी ने जिले में रेल, सड़क, द्रुतगामी मार्ग और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी सात प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अर्जन की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान भूमि अधिग्रहण, रैयतों को मुआवजा भुगतान, अधिसूचना एवं घोषणा के प्रकाशन और संबंधित विभागों से अपेक्षित राशि तथा अभिलेखों की उपलब्धता की परियोजनावार समीक्षा की गई।
सीतामढ़ी-शिवहर नई रेल लाइन परियोजना के तहत जिले के छह राजस्व ग्रामों में कुल 184.61617 एकड़ भूमि के अर्जन की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि अधिग्रहणाधीन भूमि के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से के मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। शेष भूमि के मुआवजे के भुगतान और लंबित मामलों पर चर्चा की गई। परियोजना को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग से मांगी गई राशि की उपलब्धता लंबित रहने की स्थिति की भी समीक्षा हुई।
शिवहर-बेलवा पथ परियोजना के तहत तीन राजस्व ग्रामों की 22.825 एकड़ भूमि के अर्जन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि कुल 138 पंचाटियों में से 33 को मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। शेष पंचाटियों को भुगतान की प्रक्रिया जारी है। इस परियोजना में राज्य उच्च पथ-54 के छूटे हुए हिस्से का निर्माण भी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित