शिवहर , अप्रैल 29 -- बिहार में शिवहर के जिला पदाधिकारी ने सरोजा सीताराम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया ।

जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मुफ्त दवा वितरण एवं जनऔषधि काउंटर की जांच कर दवाओं का सही वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, लेबर रूम, नशामुक्ति केंद्र एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का जायजा लिया। साथ ही कोल्ड रूम, ए.ई.एस वार्ड, आईसीयू का भी निरीक्षण किया गया। सभी वार्डों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और खराब एवं अवधि पार दवाओं को हटाकर नियमित अद्यतन स्टॉक रखने का भी निर्देश दियाजिला पदाधिकारी ने जच्चा-बच्चा किट का नियमानुसार वितरण सुनिश्चित करने के लिये निर्देश दिये।उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिये जीविका एवं अस्पताल प्रशासन को निर्देशित करते हुए आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित