शिवहर , मई 23 -- बिहार के शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुगीया कटसरी वार्ड संख्या-16 से पुलिस ने शनिवार को एक महिला का शव संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मृतका सुगीया कटसरी वार्ड संख्या-16 निवासी रामकुमार दास की पत्नी थी। उसका पति बेंगलुरु में टाइल्स दुकान में मजदूरी करता है और फिलहाल वहीं रह रहा है।

परिजनों के अनुसार इंद्रासन देवी अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती थी। वह एक दिन पहले ही अपने मायके पटकौलिया से भाई के साथ लौटी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित