शिवहर , मई 22 -- बिहार में शिवहर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कनुआनी गांव निवासी 70 वर्षीय राम विनय सहनी का शव गांव से कुछ दूरी पर कहतरवा सीमान स्थित झाड़ी में पेड़ से लटका मिला है।
घटना की सूचना मिलने के बाद फतेहपुर थानाअध्यक्ष राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि झाड़ी में एक शव पेड़ से लटका हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित