शिवहर , मई 24 -- बिहार में शिवहर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 पर मथुरापुर गांव स्थित मंदिर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र निवासी मुकेश सहनी के रूप में हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित