शिवहर , मार्च 19 -- शिवहर जिले में जिलाधिकारी(डीएम) तथा पुलिस अधीक्षक(एसपी) ने समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में संयुक्त रूप से ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किये।
इस दौरान डीएम एवं एसपी ने सभी उपस्थित दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को ईद एवं नवरात्र के मद्देनज़र सतत निगरानी करने से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने सोशल मीडिया में सतत निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ाई करने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के तैनात रहने, अग्निशमन एवं एम्बुलेंस को किसी अप्रिय घटना घटने पर तैयार रहने इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर पर अपर समाहर्त्ता, उप-विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित