अजमेर , अक्टूबर 24 -- राजस्थान में अजमेर जिले के लिए शिव सेना शिंदे गुट ने विकास सिंह गौड़ को पार्टी का 'जिला प्रमुख' नियुक्त किया है।

शिवसेना राजस्थान (शिंदे गुट) के प्रदेश प्रमुख मंजीत पाल सिंह सांवराद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसार विकास सिंह गौड़ को शिवसेना अजमेर (शिंदे गुट) का जिला प्रमुख नियुक्त किया ।

श्री विकास गौड़ के जिला प्रमुख बन जाने से अजमेर जिले में शिवसेना(शिंदे) गुट की सक्रियता बढेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित