मुंबई , जुलाई 06 -- महाराष्ट्र में शिवसेना के दो गुटों के बढ़ते राजनीतिक टकराव के बीच शिंदे गुट के नेताओं ने शिवसेना (यूबीटी) गुट की बदलती रणनीतियों को लेकर हमले तेज कर दिये।

श्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योग मंत्री उदय सामंत ने हाल ही में पार्टी छोड़ने वालों के मुद्दे पर चर्चा के लिए श्री उद्धव ठाकरे की ओर से आहूत बैठकों की अहमियत को खारिज करते हुए तर्क दिया है कि ऐसी कोशिशें उन नेताओं को नहीं रोक सकतीं जिन्होंने पहले ही पार्टी छोड़ने का मन बना लिया हो।

श्री सामंत ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "जिन लोगों ने मन बना लिया है, उन्हें बैठकें करके नहीं रोका जा सकता। हमने पहले भी ऐसी कोशिशों के बावजूद सांसदों को पार्टी छोड़ते देखा है।" उन्होंने शिंदे गुट की मजबूत स्थिति पर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले दो सप्ताहों में कई बड़े नेता पार्टी में शामिल हुए हैं जिससे विधान परिषद में उनके सदस्यों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित