नयी दिल्ली , अक्टूबर 06 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को गुजरात में वडनगर प्रवास पर रहेंगे। वह वडनगर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के सफर को समर्पित 'सेवा संकल्प यात्रा' के भव्य समापन समापन समारोह में शामिल होंगे।
यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वडनगर में सेवा संकल्प यात्रा का समापन ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा। कार्यक्रम में श्री चौहान के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवा यात्री, भाजयुमो कार्यकर्ता और युवा शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित