पटना , अप्रैल 14 -- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार में चल रही राजनीतिक सरगर्मियों के बीज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए आज पटना पहुंच गाए हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री सिंह को भाजपा आलाकमान ने पर्यवेक्षक बना कर बिहार भेजा है। उन्ही की देखरेख में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में गठबंधन के का नेता चुना जाना है।

इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद रामकृपाल यादव, लेसी सिंह बहुत से मंत्री भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजग विधायक दल के नये नेता राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और 15 अप्रैल को लोकभवन में उनकी ताजपोशी की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित