शिवपुरी , अप्रैल 17 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल लोधी (20) के रूप में की गई है। उसके कब्जे से 20.43 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर करेरा गल्ला मंडी के पीछे घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित