शिवपुरी , मार्च 20 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर सहित जिले के कई क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आ गया।
शहरी क्षेत्र में चने के आकार के ओले गिरे, जबकि कोलारस अनुविभाग के कुछ गांवों में बड़े आकार के ओले गिरने से खेतों में सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों से भी ओलावृष्टि की सूचना मिली है।
अचानक हुई इस ओलावृष्टि से खेतों में तैयार खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों में चिंता का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित