शिवपुरी , मई 02 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शनिवार को तेज आंधी और बारिश के बीच एक पेड़ पोलो ग्राउंड की दीवार पर गिरने से तीन व्यक्ति घायल हो गये।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया तथा जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अतिरिक्त जिला डंडा अधिकारी दिनेश चंद्र शुक्ला तथा वरिष्ठ अधिकारियों के दल बनाकर शहर में जगह-जगह आंधी से उखड़ कर गिरे पेड़ों को हटाने भेजे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने अभी यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन घायलों में से एक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है तथा दो को दूसरे अस्पताल में भेजा है।
सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर तेज बारिश एवं आंधी के कारण शहर में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए थे। शहर में आंधी और तूफान से कई मार्ग अवरूद्ध हो गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित