शिवपुरी , मार्च 24 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना पुलिस ने एक इनामी कुख्यात बदमाश एवं मवेशी चोरी के आरोपी को ग्वालियर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रफीक खान उर्फ सुरेश (40) निवासी शिवपुरी के रूप में हुई है।
सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर उसे ग्वालियर जिले के मोहना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी शिवपुरी जिले में बकरा-बकरियों की चोरी के कई मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित