शिवपुरी , अक्टूबर 17 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की नरवर थाना पुलिस ने शनिवार को दो इनामी कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज शाम यह जानकारी देते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम लव कुश गुर्जर एवं रामवीर उर्फ टिल्लू गुर्जर बताए हैं। इनके ऊपर शिवपुरी पुलिस द्वारा दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि गत अगस्त माह में इन आरोपियों ने ग्राम खोड बावड़ी मैं एक ग्रामीण के घर पर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया और गोली चलाई जो ग्रामीण के घर पर रखे सामान में लगी यह दोनों आरोपी तब से फरार थे इन्हें आज गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित