शिवपुरी , मई 5 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषि स्वर को गंभीर अनियमितता और लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा द्वारा की गई है। बताया गया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित एक रिट प्रकरण में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा विभागीय कार्रवाई की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारी को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया था।

इसके बावजूद डॉ. स्वर द्वारा समय पर न्यायालय में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और विभागीय आदेशों की अवहेलना की गई। इस लापरवाही के कारण विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात भी सामने आई है। कार्रवाई के तहत उन्हें निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ग्वालियर निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित