शिवपुरी , अक्टूबर 19 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विकासखंड के कुछ इलाकों में आज देर शाम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदरवास और आसपास के कुछ गांवों में पहले बारिश हुई, जिसके बाद ओले गिरे। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति के झुलसने की सूचना मिली है। संबंधित व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित