बेंगलुरु , मई 29 -- कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बेंगलुरु स्थित आवास के बाहर शुक्रवार को लगे एक बैनर ने राज्य में होने वाले नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नयी राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। इस बैनर में शिवकुमार को अग्रिम बधाई दी गई है और उन्हें कर्नाटक का "नया, भविष्य का मुख्यमंत्री" बताया गया है। इससे इस अटकल को और बल मिला है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के उत्तराधिकारी बनने जा रहे हैं।

यह घटनाक्रम कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा श्री सिद्दारमैया का औपचारिक रूप से इस्तीफा स्वीकार करने और मंत्रिपरिषद को तत्काल प्रभाव से भंग करने के कुछ घंटों बाद सामने आया है। हालांकि, सिद्दारमैया को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए कहा गया है।

अगले मुख्यमंत्री को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच, श्री सिद्दारमैया, श्री शिवकुमार और कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी सहित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श करने के लिए नयी दिल्ली की यात्रा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित