मुंबई , अप्रैल 13 -- िल्पी राज और माही श्रीवास्तव के गाना 'रंगदार मरदा' ने दो मिलियन व्यूज पार कर लिया है। भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में सुपरहिट गाना 'रंगदार मरदा' ने दो मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर पार कर गया है। यह भोजपुरी गाना 'रंगदार मरदा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'रंगदार मरदा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने शानदारअभिनय किया है। इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन क्रू टीम रावआई फिल्म्स, असिस्टेंट डायरेक्शन्स रवि थापा, रजत वैद और रितिका हैं। आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, एडिटर पवन कुमार (एडीफ़्रेमेज़) हैं। प्रोडक्शन जोधा, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू, डांसर्स लुक मनीषा टांक, बीटीएस और स्टिल्स सौरव, लोकेशन एचएलवी फिल्म सिटी, वेशभूषा रजत मनचंदा का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित