उदयपुर , सितम्बर 03 -- राजस्थान में उदयपुर में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या 'रंगशाला' के तहत छह सितम्बर को 'मीता! पंचलैट वाले' नाटक का मंचन किया जाएगा।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ अश्विन एम. दलवी ने गुरूवार को यहां बताया की प्रति महीने आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के तहत 'मीता! पंचलैट वाले' नाटक का मंचन रविवार को सायं सात बजे शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा। इस नाटक का लेखन एवं प्रस्तुति बरेली के लव तोमर द्वारा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित