जयपुर , अक्टूबर 31 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) शिखर अग्रवाल द्वारा संपत्तियां खरीदने के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जवाब देने की मांग करते हुए कहा है कि इस मामले में खाली एपीओ कर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में मामला दर्ज कर लिया गया लेकिन जब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होती और मामला निष्पक्ष जांच तक नहीं जाएगा।
श्री गहलोत ने शनिवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शिखर अग्रवाल मामले को लेकर किए सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी कुछ नहीं हुआ हैं। एसीबी भी इनकी है, मुख्यमंत्री के अधीन है, मुख्यमंत्री के ऊपर जो आरोप लगा है, उनकी अध्यक्षता में बैठक के बाद फैसला हुआ है इनके पक्ष में, कंपनी के पक्ष के अंदर और मुख्यमंत्री के सबसे कोई नजदीक रहे अधिकारी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी या एसीएस टू सीएम, तो यही अधिकारी जिनका नाम है शिखर अग्रवाल, वही रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित