पटना , अक्टूबर 03 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने शनिवार को कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और बच्चों से किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई नहीं छोड़ना चाहिए।
राज्यपाल ने आज बिहार लोक भवन में 'टीम सहयोगी' संस्था के बच्चों, स्वयंसेवकों और समन्वयकों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
श्री हसनैन ने जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में 'टीम सहयोगी' के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित