पटना , अप्रैल 17 -- बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से राज्य के सभी प्रखंडों में चयनित मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश जारी किये हैं।
शिक्षा विभाग से जारी सुचना के अनुसार "उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य" के अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस क्रम में कक्षा 9 में नामांकन लिया जाएगा तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं मेधा आधारित बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित