जयपुर , अप्रैल 25 -- राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चूरू जिले के तारानगर विधानसभा की ग्राम पंचायत पाण्डरेउ ताल के सुखवासी गांव एवं पाण्डरेउ टीबा का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बुजुर्गो को चौपाल पर बैठा देख मंत्री मदन दिलावर ने काफिला रोक दिया और ग्रामीणों के बीच जाकर उनसे पूछा कि पंचायत रोज़ सफाई करवाती है या नहीं। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि अब तक सफाई करने कोई नहीं आया।

इस पर मंत्री ने मौके पर उपस्थित बीडीओ अशोक कुमार को बुलाकर पूछा तो ग्रामीणों ने कहा कि बीडीओ को तो कभी गांव में देखा ही नहीं, आज पहली बार देख रहे हैं। मंत्री ने साथ चल रही जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वेता कोचर से भी पूछा ये क्या कह रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित