चंडीगढ़ , मई 14 -- बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित डिप्लोमी इन इलीमेंटरी एजूकेशन (डी.एल.एड.) पुनः परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये हैं।

बोर्ड प्रवक्ता के अनुसार राज्यभर से 5,315 विद्यार्थी-शिक्षकों ने परीक्षा में भाग लिया। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (पुनः परीक्षा) का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.50 रहा। प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (पुनः परीक्षा) का परिणाम 81.76 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसके अलावा प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (पुनः परीक्षा) का उत्तीर्ण प्रतिशत 65.13 प्रतिशत रहा। बोर्ड ने विद्यार्थियों की प्रदर्शन रिपोर्ट संबंधित शिक्षण संस्थानों की लॉगिन आईडी पर भेज दी है।

परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट तथा डिजीलॉकर पर देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित