नयी दिल्ली , फरवरी 14 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 से शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट बंद होना दिल्ली की भाजपा सरकार की शिक्षा प्रबंधन में विफलता को दर्शाता है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं से पहले वेबसाइट ठप होने से छात्रों को पाठ्यक्रम और जरूरी सूचनाएं नहीं मिल पा रहीं, वहीं गेस्ट शिक्षकों को तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। श्री यादव ने आशंका जताई कि वेबसाइट बंद होने के पीछे निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के दाखिलों में संभावित धांधली भी एक कारण हो सकता है, क्योंकि संबंधित सूची शिक्षा निदेशालय जारी करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित