, Oct. 13 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह चुनाव राजग के विकास आधारित शिक्षा मॉडल और राजद के चरवाहा विद्यालय मॉडल के बीच है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित किए हैं। हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज तथा जिलों में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विस्तार के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय, नालंदा खेल विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान जैसे संस्थानों की स्थापना की गई है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि राजग सरकार ने नालंदा के गौरव को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम किया है, जबकि राजद का चरवाहा विद्यालय मॉडल बच्चों के हाथों में कलम और कंप्यूटर के बजाय लाठी थमाने वाला रहा है। उन्होंने मतदाताओं से दोनों प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता का मत देकर बिहार की विकास यात्रा को गति देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित