कोटा , अक्टूबर 25 -- राजस्थान के कोटा में भोर की पहली किरण के साथ रविवार को पीली और हरी टी-शर्ट पहने छहसे 75 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने सड़कों पर दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया।
'रन फॉर एजुकेशन' थीम पर आयोजित यंगथॉन 3.0 में हाड़ौती के 4500 से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत की। यंग इंडियंस कोटा चैप्टर और रियल टेंपल्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दौड़ को उपमहापौर विवेक राजवंशी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता लोकेन्द्र राजावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन और शिक्षाविद् राजेश माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यंग इंडियंस कोटा चैप्टर के अध्यक्ष अंकित राठी ने बताया कि सुबह साढ़े छह पांच किलोमीटर की फन रन-वॉक शुरू हुई। दौड़ का मार्ग उम्मेद क्लब से अग्रसेन चौराहा, लक्की बुर्ज, गीता भवन, ज्वाला तोप चौराहा और सेवन वंडर्स पार्क के सामने से किशोरपुरा तालाब तक निर्धारित था। प्रतिभागियों की वापसी उम्मेद क्लब पर हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित