भरतपुर , अप्रैल 07 -- राजस्थान के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने मंगलवार को भरतपुर में विरोध जताते उपजिला कलेक्टर को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप शिविरा पंचांग 2026-27 में संशोधन कर ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून तक पूर्ववत रखे जाने की माँग की है।

संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सरसैना ने बताया कि ज्ञापन में संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश की संख्या पूर्व की भांति दो करने तथा शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक निर्धारित किये जाने की माँग भी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित