महासमुंद , अगस्त 25 -- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षक संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के निराकरण और लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को महासमुंद में रैली निकाली और पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है।

ज्ञापन में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है। इसके साथ ही एलबी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन सहित अन्य सेवा लाभ प्रदान करने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित